उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुनाव के बाद शपथ लेते पदाधिकारी-
बस्ती। बीआरसी कुदरहा में शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन हुआ। शिक्षकों ने आनंद दुबे को ब्लाॅक संरक्षक, चंद्रभान चौरसिया को अध्यक्ष व ओमप्रकाश पांडेय को मंत्री चुना।
चुनाव अधिकारी महेश कुमार, चुनाव पर्यवेक्षक रीता शुक्ला की देखरेख में पदाधिकारी घोषित किए गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने सभी शिक्षकों से अध्यक्ष सहित सभी पदों पर नामांकन फार्म भर कर जमा करने की अपील की। लेकिन किसी भी पद पर दो प्रत्याशी का पर्चा न जमा होने पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, ममता, आशाराम चौधरी, रविंद्र प्रताप पाल आदि चुने गए। संवाद