फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी देंगे सुरक्षा का मंत्र

Tue, 01 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शास्त्री चौक पर यातायात माह के उदघाटन समारोह को संबोधित करते एसपी शैलेष कुमार पांडेय।
विज्ञापन
मंगलवार से पुलिस विभाग ने यातायात माह का शुभारंभ किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शास्त्री चौक पर फीता काटकर यातायात माह को औपचारिकता प्रदान की। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ यातायात एसएन सिंह के साथ एसपी ने गुब्बारे भी उड़ाए।  एसपी ने एक्सप्रेस हाइवे का उदाहरण देते हुए कहा कि जब लोग यूपी की सीमा में रहते हैं, न सीट बेल्ट बांधते हैं, न स्पीड काबू रख पाते। लेकिन जैसे ही दिल्ली में प्रवेश करते हैं, स्वत: सीट बेल्ट भी बांध लेते हैं और स्पीड भी काबू कर लेते हैं। एसपी ने पूर्व में वक्ताओं के सुझाव का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़ाई की जाएगी। महीने भर के जागरुकता कार्यक्रम, स्कूल वाहन चालकों की दृष्टि जांच कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


एएसपी रोहित मिश्र ने ट्रिपल-ई फर्मूले का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने एजुकेशन,टेक्नालोजी को यातायात से जोड़ने की वकालत की। इनफोर्समेंट की आवश्यक बताते हुए कहा कि नियम पालन सबकी जिम्मेदारी है। जयंत मिश्र ने कहा कि कोई भी नियम बिना कड़ाई के पालन नहीं होता। यातायात पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। लीड बैंक अधिकारी सुधीर सिंह साहिल ने कहा कि एक दिन उनके वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जाने लगे तो उसने बिना हेलमेट पहने साथ जाने से इनकार कर दिया। रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव ने चालकों के ब्लड, सुगर आदि जांच का नि:शुल्क कैंप लगाने का प्रस्ताव रखा। कहा कि रोटरी क्लब यातायात को लेकर शुरू हुए जागरुकता अभियान में पुलिस प्रशासन के साथ है।

व्यापारी नेता अमर मणि पांडेय ने ओवरब्रिज-अंडर पास में फैले अतिक्रमण पर ध्यान आकृष्ठ कराते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती बरती जाए। कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान कड़ाई से चलाया जाना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि शहर में जगह रहते हुए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पाई। इससे पहले सीओ सिटी व यातायात माह के संयोजक एसएन सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए माह भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। 
विज्ञापन


व्यापारी नेता सुभाष शुक्ल ने नाबालिग बच्चों के हाथ में हाइस्पीड बाइक-कार देने वाले अभिभावकों पर सवाल उठाया। बचपन प्लेवे के निदेशक डा. अजीत प्रताप सिंह ने विद्यालयों के सामने ब्रेकर लगवाने की सलाह दी। टैक्सी यूनियन के रमेश सिंह ने चालकों की व्यवहारिक समस्याओं का जिक्र किया। व्यापार मंडल के जगदीश अग्रहरि ने हाइवे पर अवैध कट का विषय उठाया। सीओ रुधौली, सीओ कलवारी के अलावा  कोतवाल डीके श्रीवास्तव, पुुरानी बस्ती एसओ सुधीर सिंह, व्यापार मंडल के मुन्ना सिंह, टैक्सी यूनियन के देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें