फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगार सेवकों की हड़ताल से विशेष सप्ताह बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों की हड़ताल से विशेष रोजगार सप्ताह प्रभावित हो गया है। छह दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष महज 5.24 प्रतिशत मानव दिवस का ही सृजन हो सका है।
विज्ञापन

जिले में विशेष रोजगार सप्ताह के तहत 4.27 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष छह दिनों में केवल 22,385 मानव दिवस का सृजन हुआ। पहले दिन 10,613 और दूसरे दिन 9,278 मानव दिवस सृजित हुए। इसके बाद तीसरे दिन यह संख्या घटकर 1,748, चौथे दिन 644 और पांचवें दिन महज 97 रह गई। शनिवार को छठे दिन शाम छह बजे तक दुबौलिया ब्लॉक में केवल पांच श्रमिकों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज हो सकी।
दरअसल, रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार से नए मस्टररोल जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने और कार्यों की निगरानी सहित अन्य प्रक्रियाएं प्रभावित हैं। खेती-किसानी के काम से अवकाश के बाद मजदूरों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हड़ताल के चलते उनके सामने काम का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

वीबी-जी रामजी योजना के तहत रोजगार की अवधि 100 से बढ़ाकर 125 दिन की गई है। खेती-किसानी को देखते हुए वर्ष में दो बार एक से 20 नवंबर और एक से 20 अप्रैल तक अवकाश रहता है। 20 नवंबर को अवकाश समाप्त होने के बाद 23 नवंबर से विशेष रोजगार सप्ताह शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक अकुशल श्रमिकों को काम उपलब्ध कराना था। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें