फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवोदय की 80 सीटों के लिए 2521 ने दी परीक्षा, 1084 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर चयन परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 3605 अभ्यर्थियों में से 2521 ने परीक्षा दी, जबकि 1084 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्या अमिता सक्सेना ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से ओएमआर शीट पर कराई गई। जिले के सभी 14 ब्लॉकों में एक-एक केंद्र बनाया गया था।परीक्षा केंद्रों में किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज बभनान, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया, अशोक इंटर कॉलेज छावनी, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, संत कबीर शंकर दास इंटर कॉलेज मोहम्मद नगर (रामनगर), आदर्श इंटर कॉलेज गोपालपुर सल्टौआ, महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज रुधौली, एएसएचएस एंड जीआरएएस इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर इंटर कॉलेज बस्ती, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, शिव मोहर नाथ पांडेय इंटर कॉलेज नगर बाजार, जनता इंटर कॉलेज लालगंज और विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया शामिल रहे। शहर के परीक्षा केंद्रों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अलग से कर्मियों की तैनाती की गई थी।
-

परशुरामपुर में 86 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

परशुरामपुर संवाद के अनुसार, किसान इंटर कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार पासवान ने बताया कि केंद्र पर 277 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 191 ने परीक्षा दी, जबकि 86 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 12 कक्ष बनाए गए थे। व्यवस्था संभालने के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, दो लिपिक, 13 शिक्षक और पांच परिचारक तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

-
वाल्टरगंज में 177 विद्यार्थी हुए शामिल, 51 अनुपस्थित

वॉल्टरगंज। आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 228 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में 177 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 51 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य संदीप श्रीवास्तव, सीडीपीओ देवेंद्र सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी, अनूप सिंह, कुसुम, आलोक पटेल, सुजीत और अरुण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें