फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्पेशल सेवा शुरू, दिल्ली रूट पर भेजी गईं अतिरिक्त रोडवेज बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन से सवारी के लिए खड़ी बसें
विज्ञापन
बस्ती। होली पर यात्रियों को सुखद सफर मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने शनिवार से स्पेशल सेवा शुरू करवा करवा दिया है। यात्रियों को देखते हुए, दिल्ली रूट पर 13 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उधर, से यात्रियों को लेकर बसें आ भी रही हैं। एआरएम के अनुसार, बस्ती से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं, ताकि यात्री आसानी से घर पहुंच सकें। लोकल रूट पर भी अनुबंधित बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
दिल्ली रूट पर प्रतिदिन तीन बसों का संचालन होता है। त्योहार पर दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए निगम ने नई बसों को लंबे रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। चार मार्च को रंग खेला जाएगा। इसके चलते शनिवार से ही लोग दिल्ली से आना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में मार्ग पर 10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि दिल्ली रूट पर 13 बसों को चलाया जा रहा है। इसमें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली और अन्य रूटों पर बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि 66 बसें लगाई गई हैं, वहीं, 30 बसें आरक्षित श्रेणी में हैं। सवारी मिलने पर इन बसों को रूट पर दौड़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय रूटों पर भी बसों की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें