बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब बढ़ौलीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे अंडरपास का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके चलते रेलवे ने गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
गेट बंद होने की जानकारी पर आसपास के गांव के ग्रामीण शनिवार को लामबंद होकर क्रॉसिंग पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। रेलवे अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। इस दौरान घंटा अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को समपार फाटक को अस्थायी रूप से बंद करने की जानकारी जब आसपास से ग्रामीणों को हुई तो वे संत रविदास नगर वार्ड के सभासद शमशेर सिंह व पटेल नगर के सभासद आशीष कुमार की अगुवाई में रेलवे गेट पर पहुंच गए और विरोध करने लगे।
रेलवे के आईओडब्ल्यू एसबी सिंह ने बताया कि समपार फाटक के बगल अंडर पास का निर्माण अंतिम चरण में है। जो इसी सप्ताह चालू हो जाएगा। प्रशासन की अनुमति की बाद एक सप्ताह के लिए गेट को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। संवाद