फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपेलवा में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Fri, 22 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त पीके सिंह ने गुरुवार को बस्ती सदर ब्लॉक के ग्राम सुपेलवा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। आयुक्त ने झाडू़ लगाई और डस्टबिन में कूड़ा डालकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि इस विशेष स्वच्छता अभियान की सफलता समन्वित सहयोग पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना भारत को स्वच्छ रखने का था। इस सपने को साकार करने के लिए खुले में शौच न जाने और अपने आसपास की सफाई के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।

कमिश्नर ने कहा कि खुले में शौच जाने की कुप्रथा को हतोत्साहित करना होगा और शौचालय का उपयोग करते रहने का संकल्प लेना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर गंदगी को हटाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि सफाई कार्य छोटा न मानें।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएमओ डॉ जेपी सिंह, सीडीओ सोबरन सिंह, उप निदेशक पंचायत एसके पटेल, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी डीपी सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरए चंद्रा समेत ग्राम प्रधान और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें