फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज और कल बूथ पर विशेष अभियान, मौजूद रहेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार और 22 नवंबर को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियों में सुधार के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। अभियान में युवाओं और महिलाओं सहित छूटे पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चल रहा है। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण हो रहा है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस निर्धारित हैं। नागरिक नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 से आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क और मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 भी उपलब्ध रहेगा।



निरीक्षण और व्यवस्थाएं

लखनऊ निर्वाचन कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी टीपी गुप्ता बस्ती मुख्यालय और हर्रैया क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करेंगे। वह विशेष अभियान दिवसों के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति का जायजा लेंगे। साथ ही, बूथों पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बूथ पर नाम जांचें और पात्र होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें