फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षक दिवस पर नगर में खुलेगी अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला

विज्ञापन
नगर बाजार में बनी अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला।-संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार। शिक्षक दिवस पर नगर पंचायत नगर में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां समझने और प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। पंचायत की ओर से तैयार की गई अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला (स्पेस लैब) का उद्घाटन पांच सितंबर को इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे नीलेश एम. देसाई करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर वैज्ञानिक से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान और उससे जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक से सीधे सवाल पूछ सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर प्रदेश की पहली नगर पंचायत है, जिसने अपनी निधि से अत्याधुनिक स्पेस लैब तैयार कराई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को आधुनिक तकनीक और विज्ञान से जोड़ना जरूरी है। स्पेस लैब उनके लिए प्रयोग आधारित सीखने का अवसर उपलब्ध कराएगी। इससे जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन की सुविधा मिलने के साथ सरकारी विद्यालयों के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर स्मार्ट बनाना समय की जरूरत है। परिषदीय विद्यालयों में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक होने के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को निजी विद्यालयों में भेज रहे हैं। स्पेस लैब जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का भरोसा बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें