फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता

Sun, 03 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के गहन निरीक्षण, छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वाने, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर मतदाता सूची और एसआईआर की समीक्षा आदि बिंदुओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। बूथवार मतदाता सूची का गहन निरीक्षण कर ले और खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया जाए। कहा कि ध्यान रहे कि कोई पात्र मतदाता चुनाव में मतदान से वंचित न रहने पाए। बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, पूर्व विधायक राम जियावन, मो सलीम, गीता भारती आदि ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के मनमाना कारगुजारियों से ऊब चुकी है। लोग बदलाव के पक्ष में है ऐसे में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने के साथ ही जरूरतमंदों का सहयोग करें। बैठक में सौरभ मिश्र, मुरलीधर पांडेय, संजय गौतम, राम सिंह यादव, आरडी निषाद, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें