कलवारी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दिव्यांग की जमीन का सौदा के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में प्राथमिक की दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में राम मनोहर निवासी भुवनी थाना लालगंज ने लिखा है कि वह दिव्यांग है। अपनी जमीन बेचकर बाजार में जमीन लेना चाहता था उसके रिश्तेदार जोगेंद्र निवासी फूलपुर थाना कलवारी से उसकी बातचीत हुई तो उन्होंने जमीन दिलाने का विश्वास दिलाया। जमीन का सौदा करने के नाम पर 30 जुलाई 2024 व 22 अगस्त 2024 को दो- दो लाख रुपये जोगेंद्र के खाते में ट्रांसफर किया। तबसे लेकर आज तक उनके द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है। इस संबंध में पंचायत भी हुआ तो हमेशा पैसा वापस करने की बात करते रहे किंतु उसके साथ धोखाधड़ी कर दिया। 27 अप्रैलको रिश्तेदार के घर जाकर रुपये की मांग किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए और धक्का देते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हर प्रकाश तिवारी को दिया गया है।