फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी

विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा ने बैकों का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी
विज्ञापन

बस्ती। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए एसपी हेमराज मीणा अचानक भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक पहुंच गए। अच्छे क्वालिटी के कैमरे लगवाने के निर्देश के साथ पुलिस और बैंक कर्मचारियों को एक-दूसरे का नंबर रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एसपी भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं के निरीक्षण के दौरान बैंक में उपलब्ध सुरक्षा प्रबंध तथा सुरक्षागार्ड की जानकारी ली। बैंक के सायरन, सीसीटीवी, नाइटविजन सीसीटीवी, एटीएम आदि को देखा। थानाक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक व थाना कर्मचारियों का नंबर बैंककर्मियों के पास होने की जानकारी ली। साथ ही कैश वैन के आने-जाने के समय अथवा एटीएम में रकम डालते समय गार्ड को सतर्क रहने को कहा। बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने तथा बिना नंबर प्लेट के दो और चार पहिया वाहनों की जांच के लिए बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि अपने बैंक की शाखा में सीसीटीवी कैमरे अच्छे क्वालिटी के लगवाएं। समय-समय पर सायरन की जांच करते रहे। बैंक ग्राहकों की आईडी और पासबुक की जांच करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें