फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अचानक वाल्टरगंज थाने पर पहुंचे एसपी, चौकीदारों को बांटा वस्त्र

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बृहस्पतिवार को वाल्टरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकीदारों को ठंडी के वस्त्र दिए गए। थाना परिसर में खड़े केस से संबंधित वाहनों के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैरकों, अभिलेखागार, कार्यालय, पाकशाला आदि का भी एसपी ने निरीक्षण किया। बैरकों में व्यवस्था दुरुस्त न पाए जाने पर एसपी ने असंतोष जाहिर किया। आरक्षी बैरक में बिस्तर, कपड़े और चारपाइयों को सलीके से रखने की नसीहत दी। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय के अलावा अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें