फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठेका दिलाने के नाम पर 63 लाख का गोलमाल

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा चीनी मिल में प्रेस मड का ठेका दिलाने के नाम पर साढ़े 63 लाख रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। यह गोलमाल साझेदारों के बीच का बताया जा रहा है। आरोप है कि पेटी ठेका दिलाने के लिए आरोपी ने साढ़े 29 लाख रुपये खाते में ले लिए। इसके अलावा 28 लाख रुपये नकद व साढ़े पांच लाख रुपये का डीजल लेकर लाभांश का हिस्सा नहीं दिया। मांगने पर धमकी देने लगे कि पैसे भूल जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियाें पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने मुंडेरवा थाने में तहरीर दी है। लालगंज थाने के धौरूखोर निवासी मुकेश चौधरी पर आरोप लगाया कि उसने मुंडेरवा चीनी मिल में प्रेस मड सप्लाई का ठेका लिया जिसमें उसे पेटी ठेका दिलाने का वादा किया। ऐसा कहकर रुपये ले लिया।
जब लाभांश देने की बारी आई तो मुकर गया। रुपये मांगने पर मुकेश चौधरी, उसके पिता राधेश्याम के अलावा राकेश चौधरी और दीपक चौधरी धमकी देने लगे। केस दर्ज कर मामले की एसएसआई कन्हैया पांडेय को तफ्तीश सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें