फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसपी ने जांची मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 13 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर (बस्ती)। देश की राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुसौरा व गायघाट बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन कुसौरा बाजार के बगल सर्रैया बुजुर्ग स्थित मस्जिद पहुंचे और वहां के जिम्मेदारों से आने-जाने वालों के बारे में जानकारी ली। मस्जिद देखरेख कर्ता रिजवान खान ने बताया कि मस्जिद में गांव और आसपास बाजार आने वाले लोग ही नमाज पढ़ने आते हैं, बाहरी कोई व्यक्ति यहां रात्रि में नहीं रुकता। वहीं मौलवी हाफिज सरफराज खान ने कहा कि मस्जिद में केवल नमाज का ही आयोजन होता है, अन्य कोई गतिविधि नहीं होती। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, एलआईयू प्रभारी और यातायात प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें