फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, दिए निर्देश

Sat, 02 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। उन्होंने परेड के उपरांत निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी आरक्षी बैरक व महिला आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइंस की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में समस्त थानों में परेड कराई गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें