फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोलिंग बूथों पर दिखाई जाएगी फोटो मतदाता सूची

Sat, 02 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर 2 एवं 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित बीएलओ फोटो मतदाता सूची दिखाएंगे। डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि इस सूची को देखकर कोई भी अपने मतदाता होने की तस्दीक कर सकता है।
विज्ञापन

यदि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है या कोई गलती है तो उसमें फार्म भरकर सुधार करवा सकता है। इस दौरान नए वोटर कार्ड के लिए नया फॉर्म भी भराया जाएगा। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग दो रंगीन पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड या जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी तथा घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी लेकर बूथ पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने जिले के समस्त नागरिकों का आह्वान किया है कि वे फोटो मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें