सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं की ताकत से बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कड़ी नजर रखें। तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। ये बातें बसपा के जोन कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा ने पाण्डेय स्कूल के निकट स्थित एक होटल में सोमवार को बसपा के मंडल, जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहीं।
कार्यकर्ताओं से बूथवार और समीकरण स्तर पर चर्चा करते हुए लालजी वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। सूबे की सपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा मजबूत सरकार बनाए, इसके लिए अभी से जुट जाएं।
समीक्षा बैठक में जोन कोआर्डिनेटर डा. मेघराज, दिनेश चन्द्रा, अतहर खां, आर.एस. कुशवाहा, रामसूरत चौधरी, राममिलन भारती, संजय गौतम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की जानकारी हासिल किया। बैठक के दौरान राजेश कुमार चौधरी कांग्रेस सेवा दल छोड़ एवं बांसी विधानसभा के गोवर्धन यादव सपा छोड़ बसपा में शामिल हुए।
बसपा जिलाध्यक्ष केके गौतम ने कहा कि समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक राम प्रसाद चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, लालचंद निषाद, पूर्व विधायक भगवानदास, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, भगवानदास, प्रभारी अशोक सिंह, नीलमणि, सैय्यदा खातून, नीलमणि, अरशद खुर्शीद, मो. आजम सिद्दीकी, संजय धूसिया, कृपाशंकर, कल्पनाथ बाबू, कोमल प्रसाद भ्रमर, राम सिधारे, सिद्धार्थनगर के दिनेश चन्द्र गौतम, संतकबीर नगर के झिनकान प्रसाद के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।