फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया

Mon, 14 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शानू को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


 वे बस्ती सदर द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव रिकार्ड 10,700 मतों के अंतर से जीते हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने पार्टी के इस निर्णय की जानकारी दी।


पहली बार राजनीति में पदार्पण करने वाले देंवेंद्र प्रताप सिंह के प्रत्याशी बनने की प्रबल संभावना चुनाव मैदान में उतरने के समय से ही सभी को थी।

कैबिनेट मंत्री के पुत्र देवेंद्र सिंह ने बस्ती सदर ब्लॉक द्वितीय क्षेत्र से जब चुनाव मैदान में उतरे तो पार्टी ही नहीं बाहर के लोगों ने भी मान लिया था जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मुकाबला उन्हीं से होगा। आखिर हुआ भी यही। चुनाव के दौरान उनका मुख्य मुकाबला बसपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह से रहा।
विज्ञापन


उनको दस हजार सात सौ मतों से हराकर जीत दर्ज कर देवेंद्र ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा दी थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री राजकिशोर को अपने पुत्र देवेंद्र को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि अन्य पार्टियों के पास जिला पंचायत सदस्य की संख्या पर्याप्त नहीं है।

इसलिए काफी हद तक निर्विरोध की भी संभावना है। इधर सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शानदार ढंग से जीतेगी। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी को अपनी ओर से शुभकामना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें