फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, तीन घायल

Mon, 14 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इन दोनो मामलों में तहरीर मिली है मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन



दुबौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर लाद गांव में प्रधान पद पर विजय हासिल करने वाले प्रत्याशी राकेश सिंह ने शाम को गांव में जुलूस निकाला। जुलूस गांव में दूसरे प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के घर के सामने पहुंचा तो जुलूस में शामिल लोगों नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

इस पर सुरेंद्र ने एतराज जताया तो मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। प्रधान का पक्ष भारी पड़ा। इस घटना में सुरेंद्र और उनके एक समर्थक अवधेश को चोट आई है। स्थानीय स्तर पर उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



दूसरी घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के ही खुशहालगंज की है। इसमें एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के समर्थक राधेश्याम के घर पर सोमवार की सुबह पहुंचकर उसे मारापीटा।

मामले के पीछे रुपयों के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में चुटहिल राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। प्रभारी एसओ दिनेश तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें