फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद खत्म हो जाएंगी सपा, बसपा और कांग्रेस : योगी

Wed, 22 May 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीएम योगी जनसभा में लोगो का अ​भिवादन किया।
विज्ञापन
सीएम ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में चुनावी सभाओं में विपक्षी दलों पर बोला हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/संतकबीरनगर/सिद्धार्थनगर।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि जब जनता भाजपा गठबंधन के 400 पार की बात करती है तो इंडी गठबंधन के लोगों को चक्कर आने लगता है। 63 सीट पर भी चुनाव न लड़ पाने वाली सपा सोचती है कि यह कैसे होगा। इसका जवाब जनता ही उनको दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम विरोधी सपा और कांग्रेस अब देश व गरीबों का विरोध कर रही है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी और इस चुनाव के बाद सपा और कांग्रेस के साथ बसपा भी समाप्त हो जाएगी।
सपा-कांग्रेस गठबंधन आतंकियों को प्रश्रय देने वाला

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को बस्ती के नगर बाजार स्थित जनता इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी, सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल और संतकबीरनगर के मेंहदावल में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में चुनावी सभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं। अब समय बदल गया है कि सीमा पर कोई पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान पहले सफाई दे रहा है। यह नए भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि सपा- कांग्रेस का गठबंधन अनर्थ करने वाला है। याद करिए जब इन दोनों का गठबंधन था तब अयोध्या के रामजन्मभूमि, काशी के संकट मोचन मंदिर समेत लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी कचहरी पर आतंकी हमला हुआ था। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

इंडी गठबंधन में घुस गई है औरंगजेब की आत्मा

योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस का अनर्थकारी गठबंधन भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने के साथ आप की प्रापर्टी पर नजर रखे है। इनकी मंशा अनुसूचित जाति का आरक्षण और आपकी प्रापर्टी को मुस्लिमों को देने की है। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। यह हिंदुओं पर जजिया कर लगाना चाहते हैं। इसका उत्तर आप अपने एक वोट से दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा यदि इस चुनाव में एक ओर राम भक्त हैं और दूसरी तरफ रामद्रोही। राम द्रोही आतंकवाद, नक्सलवाद के समर्थक, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, भारत के विकास को बाधित करने वाले, गरीबों के हकों पर डकैती डालने वाले को प्रश्रय देने वाले हैं, जिनके मन में देश के प्रति सम्मान का कोई भाव नहीं है, उनकी आपके प्रति संवेदना कैसे होगी।
विज्ञापन

नए भारत में मोदी के नेतृत्व में बही विकास की बयार

योगी ने कहा कि नए भारत में विकास, सुरक्षा, सम्मान सब है। हाईवे बन रहे हैं, रेलवे की बेहतरीन सुविधा मिल रही है, एक जिला- एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो मुंडेरवा की बंद चीनी मिल चालू हुई। सपा की सरकार में गरीब भूख से मरता रहा, किसान आत्महत्या करता था। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। सर्वत्र अराजकता, दंगा और कर्फ्यू था। आज मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 60 लाख लोगों के इलाज के लिए 5 लाख का आयुष्मान कार्ड, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में रसोई गैस का सिलेंडर, और शौचालय दिए गए हैं। 10 वर्ष के अंदर 4 करोड़ गरीबों के मकान बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने घोषणा की है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा मिलेगी। जितने गरीबों के घर बचे हैं अगले पांच वर्ष में पूरे हो जाएंगे। योगी ने कहा कि पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है, चार जून को आने वाले परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है और एनडीए चार सौ पार का मिशन पूरा करेगा। सपा-कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह चित हो जाएगा और जनता उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें