फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंदरों के आतंक से नगर पंचायत के लोग परेशान

Tue, 21 May 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बरदही बाजार में ठिकाना बनाकर रात बिताने वाले बंदर दिन में गलियों में निकल कर लोगों का जीना दुश्वार कर दिए हैं। घरों में घुसकर बंदर सारा सामान तितर-बितर कर रहे हैं। यदि किसी ने इन्हें भगाने की कोशिश की तो यह उग्र हो जाते हैं और उस पर हमला कर देते हैं। इंद्रावती, इलायची देवी, सुरेंद्र, केशव, संतोष, राम नयन आदि ने बताया कि वह बंदरों के हमले में घायल होकर इलाज करा चुके हैं। डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि नगर बाजार में टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें