बस्ती। जिले में एक महिला का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग के निर्देश पर एसपी ने जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा मोहल्ले का है। यहां की निवासी एक महिला ने लगभग एक माह पूर्व राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र दिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लौकिहवां निवासी एक युवक ने उनका मॉर्फ्ड वीडियो बनाकर वायरल किया है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक ने वीडियो में महिला के भतीजे को केले के पेड़ का चोर बताते हुए झूठा वीडियो वायरल किया, भतीजे के साथ उन्हें भी खड़ा दिखाया, जिससे उनकी और उनके परिवार की छवि खराब हुई है। संवाद