फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संवर रहा शहर...आगंतुकों का स्वागत करेगा भव्य गेट

विज्ञापन
बड़ेवन के पास फोरलेन सड़क पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर संवर रहा है और बदल भी रहा है। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन से शहर में प्रवेश के लिए पीडब्ल्यूडी ने 1.77 किमी लंबी और 22 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क बनाकर तैयार कर दी है।
विज्ञापन

इधर नगर पालिका ने इस मार्ग को संवारना शुरू कर दिया है। पहले सड़क के बीचोबीच डिवाइडर पर तांबा रंग के आकर्षक खंभे लगाकर झूमर लाइट लगवाई गई। इसके बाद बड़ेवन के पास आगंतुकों के लिए भव्य स्वागत द्वार तैयार किया जा रहा है।
अब बड़ेवन से शहर में प्रवेश करते ही सबकुछ बदला नजर आएगा। साल भर पहले यहां से कंपनीबाग तक सात मीटर चौड़ी सड़क अब 22 मीटर में बदल गई है। बीच में डिवाइडर भी बनाए गए हैं। इस कार्य पर पीडब्ल्यूडी ने 16.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आवास विकास मोड़ स्थित मां काली मंदिर, आवास विकास का मुख्य गेट, निर्वाचन भवन और तहसील भवन की बाउंड्रीवॉल तोड़कर पीछे शिफ्ट की गई है।
विज्ञापन

वहीं कंपनीबाग पुलिस बूथ को शास्त्री चौक पर शिफ्ट करके यहां सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी गई है। शहर में पहला फोरलेन बनते ही बड़ेवन से कंपनीबाग तक की रौनक बढ़ गई है। सड़क बनते ही नगर पालिका ने भी इस मार्ग को संवारना शुरू कर दिया है। कंपनीबाग से बड़ेवन तक डिवाइडर के बीच झूमर लाइट लगवाई गई। शाम ढलते ही यह मार्ग रोशनी से जगमग दिख रहा है।
वहीं नगर पालिका सीमा में बड़ेवन स्थित ब्लॉक रोड मोड़ के पास भव्य गेट भी बनवाया जा रहा है। पांच लाख की लागत से यहां नगर पालिका स्वागत द्वार बनवा रही है। शहर में जैसे ही लोग प्रवेश करेंगे नगर पालिका परिषद बस्ती में आपका हार्दिक स्वागत लिखा हुआ आकर्षक बोर्ड शहर की पहचान बढ़ाएगी। स्वागत द्वार के निर्माण का कार्य 70 प्रतिशत लगभग पूर्ण हो चुका है। दावा हैं कि अगले 15 दिनों में यह गेट बनकर तैयार हो जाएगा। इससे फोरलेन की रौनक और बढ़ेगी।
संत गाडगे की प्रतिमा की गई शिफ्ट : कटरा पानी की टंकी के पास स्थापित संत गाडगे की प्रतिमा भी फोरलेन सड़क के दायरे में आ रही थी। सड़क बनाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसे फोरलेन के दायरे से बाहर पांच मीटर दूर कचहरी मार्ग के बीचोबीच शिफ्ट कर दिया है।
इस पर योजनाबद्ध ढंग से इस प्रतिमा को शिफ्ट कराया गया है। पहले आवास विकास मोड़ पर स्थित मां काली मंदिर का तोड़फोड़ होते समय काफी बवाल हुआ था। इससे सबक लेने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पहले संतगाडगे के नई प्रतिमा की स्थापना की। इसके बाद रात में पुराने स्थल से उनकी मूर्ति हटाई गई। अब यहां पूरी सड़क चौड़ी दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें