फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ी शहर की सूरत

Sun, 17 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
एसपी अ ाफिस के सामने सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
 शुक्रवार की रात को शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रुक रुक कर हो रही बारिश से शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है तो गांव के लोगों में बारिश को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने धान की रोपाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात से बूंदाबादी का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रविवार को भी जारी रहा। रुक रुक कर हो रही बारिश से शहर के लोगों का काम प्रभावित हुआ। शहर के विभिन्न मुहल्लों में हमेशा की तरह जल निकासी की समस्या बनी हुई है। आवास विकास कालोनी, कटरा, डमरुआ, पुराना डाकखाना, सिविल लाइन, खौरहंवा, तुर्कहिया, रामेश्वरपुरी, बेलवाडाड़ी, ओरीजोत, विशुनपुरवा, राजा मैदान, नरहरिया, पठान टोला, माली टोला, कंजड़ टोला, स्टेशन रोड, बभनगांवा, ब्लॉक रोड सहित कई स्थानो पर जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने पर जलजमाव की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। 

वहीं गांव के लोगों में बारिश को लेकर खुशी देखी गई। ग्रामीण बारिश को देखते हुए खेतों में धान की रोपाई में पूरी तरहं से जुट गए है। गनेशपुर के निवासी गंगाराम यादव, सिक्टा गांव के गोमती प्रसाद और कटरा बुजुर्ग के कैलाश चौधरी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी लग रहा था कि मानसून दगा दे गया, मगर सही समय पर बारिश ने किसानों की उम्मीदों को जीवित रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें