सोनहा थाना दिवस पर लोगो की समास्या सुनते भानपुर के एसडीएम।
समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल व एसपी कृपाशंकर सिंह ने कई थानों पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और यथा संभव हल किया। दोनों अधिकारी पुरानी बस्ती में काफी देर तक प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई करते रहे। जिले के अन्य थानों पर भी भारी संख्या में फरियादी पहुंचे,लेकिन निस्तारण का औसत काफी कम रहा। सबसे ज्यादा राजस्व से संबंधित प्रकरण आए। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में राजस्व से संबधित 16 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारण हो गया। अध्यक्षता नायब तहसीलदार हर्रैया व प्रभारी एसओ शंकर यादव ने किया।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर थाना में 17 मामले समाधान दिवस के आए। जिसमें से पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा मुख्य रुप से राजस्व मामलों का निस्तारण हल्का लेखपाल, कानूनगो से करवाए।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार आज समाधान दिवस में 13 मामले दर्ज हुए जिसमें 8 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। भितेहरा निवासी राम सुधि किसान ने अपने शिकायती पत्र में बताते हुए कहा कि सार्वजनिक रास्ता आबादी की जमीन मे खंडजा लगाकर बनाया गया। जिसकी शिकायत 30 जून, दो जुलाई को समाधान दिवस करने के बाद समस्या बनी हुई है। अधिकारी उचित समय पर समाधान नहीं करना चाहते जिससे मारपीट हो जाये और पुलिस की कमाई बढ जाये। गौरतलब है कि इस मामले मे दो जुलाई को समाधान दिवस पर मौजूद एएसपी रोहित मिश्र ने एसडीएम चन्दशेखर मिश्र से फोन पर बात करके राजस्व टीम भेजने को कह कर पुलिस को निस्तारण हेतु निर्देशित किया था फिर भी निस्तारण नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि कानूनगो व पुलिस टीम एचसीपी अनिरुद्व यादव के साथ मौके पर गई है।