फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीन सिपाही बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुशासनहीन में सिपाही बर्खास्त
विज्ञापन

बस्ती। परिवीक्षा के दौरान लगातार अनुशासनहीनता कर रहा आरक्षी दिग्विजय राय शुक्रवार को नौकरी गंवा बैठा। एसपी हेमराज मीणा ने उसे बर्खास्त कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि निलंबन के बाद उसने पुलिस लाइंस में हंगामा किया गया था। उसके परिजनों को बुलवाकर पांच दिन के लिए उसे घर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को वापस आने के बाद उसने फिर आपत्तिजनक हरकत शुरू की। बकौल एएसपी उसने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल करके सनसनी फैला दी, जिसमें वह एसपी, एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को गोली मारने की बात कर रहा है। ऐसे मेंउसे एसपी ने बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

ऐसी थी वीडियो की भाषा
वायरल वीडियो में सिपाही का कहना है कि पांच दिन के भीतर जांच करके यदि ससम्मान वापस उसकी उसी थाने में आमद नहीं कराई गई तो वह एसपी, कप्तानगंज के एसओ सात पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ेगा। एसपी उसे बाइज्जत कप्तानगंज थाने पर पहुंचाएं। फेसबुक पर अपलोड 10.10 मिनट के वीडियो के साथ ही कमेंट बॉक्स में लिखी गई टिप्पणी में उसने अपने निलंबन को गलत बताता है। एक कांस्टेबल को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने की बात भी कही है। यह भी कहा है कि ड्यूटी निर्धारित की जाए और उत्पीड़न बंद हो। ड्यूटी लगाने में विभाग के भीतर चल रही रिश्वतखोरी का भी मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें