फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 97 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या 4929 है। 70 एक्टिव केस हैं। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 16 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 4762 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 752 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 57 स्थान कंटेंमेंट जोन हैं। इसमें सदर में 35, हर्रैया में 19, भानपुर में एक, रुधौली में दो स्थान शामिल है। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 235888 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 235136 की जांच प्राप्त हो चुकी है। 230207 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें