फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परीक्षण से सुधारेंगे मिट्टी की सेहत, किसानों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता परियोजना के तहत रबी सीजन में खेतों से मिट्टी के नमूने लेने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की ओर से कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत लाहिलवारा में मिट्टी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

प्रयोगशाला के रवि वर्मा ने किसानों को मृदा नमूना एकत्र करने की वैज्ञानिक विधि, मृदा परीक्षण के महत्व और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच से उसमें उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलता है। इसके आधार पर किसान जरूरत के अनुसार संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। इस दौरान ग्राम प्रधान पारस नाथ चौधरी, किसान राम उजागिर, धर्मेश, राम नरोत्तम और केवला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें