बस्ती। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक महेंद्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयंती पर याद किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि शोषण, उत्पीड़न, जुल्म की शिकार होने के बाद डकैत से सांसद बनीं फूलन देवी राजनेता थीं। उन्होंने निषाद समाज के हित में काफी कुछ किया। 1996 में वह सांसद बनीं। कहा कि निषाद समुदाय को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर जागना होगा। सपा निषाद समाज के उत्थान, उन्हें अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत है, यही फूलनदेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, आरडी निषाद, जमील अहमद, हरीश गौतम, महेश चौधरी, मो.स्वाले, गुलाब सोनकर, भोला पांडेय, अरविंद सोनकर, हृदय राम यादव, रजनीश यादव, संजय गौतम, संदीप निषाद, राम सिंह यादव, अखिलेश यादव आदि ने पूर्व सांसद फूलनदेवी के चित्र पर माल्यार्पण किया। संवाद