सोशल मीडिया पर भड़ास निकालना पड़ा भारी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने एक मामले को संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उस पोस्ट से हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों एवं संप्रदायों के मध्य वैमनस्यता, घृणा एवं हिंसा की भावना उत्पन्न हो सकती है।
धार्मिक सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए कोतवाली के निरीक्षक देवनंदन उपाध्याय ने तहरीर दी, जिसमें फेसबुक यूजर अंक प्रताप सिंह उर्फ अक्की के विरुद्ध आईटी और आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोरोना महामारी फैलने के बाद से अब तक ऐसे पांच सिरफिरों ने अपनी भड़ास निकाल कर कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं। इसके बावजूद लोग मन की उथल-पुथल सोशल मीडिया में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन इसे लेकर काफी संजीदा और तत्पर है।