फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी से किनारा कस, निकालने आ रहे रुपये

विज्ञापन
बस्ती के एसबीआई कोर्ट एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सामाजिक दूरी से किनारा कस निकालने आ रहे रकम
विज्ञापन

मना करने के बाद भी नियम मानने को तैैयार नहीं लोग
बैंककर्मियों की मुश्किल बढ़ा रही है लोगों की लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थानांतर्गत बांसी रोड स्थित एसबीआई पुरैना व पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। दो दिन बाद सोमवार को खुले बैंकों में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
जनधन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना आदि लाभार्थियों के खाते में शासन से रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इसे निकालने बैंकों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सामाजिक दूरी नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक खुलने से पहले ही लोग गेट पर जाम होने लगते हैं। शाखा के अंदर एक-एक लोग को प्रवेश दिया जाता है। अंदर आने से पहलेे ग्राहकों का हाथ साबुन से धुलाकर सैनिटाइजर लगाया जाता है। मास्क या गमछा न लगाने वालों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता है। एसबीआई पुरैना शाखा प्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शाखा के बाहर पर्याप्त जगह है। लोगों को धूप से बचने के लिए ऊपर त्रिपाल तानी गई है। मना करने के बाद लोग एकजुट होकर पेड़ के नीचे बैठ जाते हैं। ऐसे में पुलिस से मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धज्जियां उड़ाने में क्लीयरिंग हाउस भी अव्वल
बस्ती। सामाजिक दूरी नियम की धज्जियां उड़ाने में एसबीआई चेक क्लीयरिंग हाउस भी पीछे नहीं है। चेक क्लियर कराने के लिए गांधीनगर शाखा में आते हैं। गांधीनगर क्षेत्र सील होने के कारण क्लियरिंग हाउस का काम बड़ेवन स्थित कोर्ट एरिया शाखा में हो रहा है। सोमवार को यहां कर्मचारियों व लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें