फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि शांति से बीते होली का त्योहार

Mon, 19 Feb 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी में उपस्थित पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। रंगों का पर्व होली पारंपरिक सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सोमवार को सीओ सिटी पवन गौतम की अध्यक्षता में शहर की शांति एवं सुरक्षा कमेटी की बैठक की गई। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा नगर पालिका परिषद के सभासद गण और शहर के सभी चौकी के प्रभारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 सीओ सिटी पवन गौतम ने होलिका दहन करने वाली कमेटियों और आम जनता से अपील किया कि कोई भी हुड़दंग करते दिखे तो पुलिस को सूचना दी जाए। कमेटी के लोगों ने बिजली के लटके तार सही कराने की मांग की। पत्रकार जयंत मिश्रा ने भाईचारा के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। 
 कोतवाल विजयेंद्र सिंह ने शराब सहित सभी तरह के नशे की दुकानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चौकी इंचार्ज गण छोटी शिकायतों को भी नजरअंदाज न करते हुए कर्रवाई की अपील की। एसएसआई चंद्रमोहन भाटिया ने जबरन रंग लगाने की प्रवृत्ति नहीं ठीक है। चौकी इंचार्ज गांधीनगर मीरा चौहान ने किसी पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी न करने की हिदायत दी। बताया कि सभी को विजटिंग कार्ड दिए गए हैं जिस पर महत्वपूर्ण नंबर हैँ। बैठक में व्यापारी नेता अमित सिंह राहुल ,पंकज त्रिपाठी , गुमनाम , शादाब अफसर ,अब्दुल्लाह ,रमेश गुप्ता, प्रधान विभा शुक्ला के अलावा भाजपा नेता बिजय बिहारी तिवारी, छात्र नेता ऋषभ रिशु सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें