फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडल में अब तक 51800 मृदा नमूने संकलित

Fri, 16 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिले में खेतों की मिट्टी की सेहत को सुधार कर उपजाऊ बनाने के लिए इस बार 74 हजार मिट्टी के नमूनों की जांच होगी। मंडल के चयनित 37 गांवों से 100-100 नमूने लिए जा रहे हैं। मंडल में अब तक 51,800 मृदा नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। इसकी 12 पैरामीटर पर जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के सहायक निदेशक संतलाल गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा ताकि वह उसके हिसाब से अपने खेतों में संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर सकें। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 74 हजार मिट्टी के नमूने की जांच का लक्ष्य है। इसके लिए 331 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें 102 कृषि सखियों को 15 रुपये प्रति नमूना मानदेय निर्धारित है। यह सभी किसान के खेत से मिट्टी का नमूना एकत्र कर प्रयोगशाला में भेज रहे हैं। पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग को जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें