फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से छेड़खानी, एफआईआर

Fri, 16 May 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि 29 मार्च को पति के साथ जरूरी काम से बस्ती गए थे। उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी अमरजीत उर्फ लोधू और विकास यादव घर में घुस गए। उसके साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह से बेटी ने माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना पाकर वह पति संग लौट आई। इसके बाद बेटी ने आपबीती बताई। बेटी के घटनाक्रम बताने की बात से नाराज होकर आरोपितों ने घर पर चढ़कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अमरजीत व विकास के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें