फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बाइक छीनकर बोले, थाने आओ

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की बाइक छीनकर बोले, थाने आओ
विज्ञापन

हर्रैया। नेशनल हाइवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के महुघाट गांव चौराहे के निकट दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस बीच बस्ती की तरफ से आए बाइक सवार दूसरे पक्ष की बाइक लेकर थाने आने के लिए कहकर चले गए। घटना से अवाक युवक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश भाग निकले।
पुलिस के अनुसार, पूरे बेचू गांव निवासी पूर्व प्रधान का पुत्र राम सिंह वर्मा अपनी बाइक पर एक साथी के साथ रात करीब पौने आठ बजे बड़हर पेट्रोल पंप से लौट रहे थे। फैजाबाद की तरफ जाने वाली लेन में सामने से आई बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और चाबी निकाल ली। उसके बाद बाइक लेकर जाते समय कहा कि थाने आओ, वहीं बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर पहुंचकर आपबीती बताई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि छिनैती की घटना की जानकारी नहीं है। दो बाइक की टक्कर की की सूचना मिली है। कुछ विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें