फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगार गांव में दो पक्षों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
पगार गांव में दो पक्षों में झड़प
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव में मामूली बात में दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चलाए गए। दो लोग घायल हो गए, दो कारों के शीशे भी तोड़ दिए गए।
सूचना पर पहुंचे एसओ राजकुमार पांडेय ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाकर लौटने के कुछ देर बाद शुक्रवार की देर रात कुछ लोग बगल गांव के कई लोगों को फोन करके बुला लिए। उसके बाद मामला एक बार फिर गरमा गया। मनबढ़ों ने एक युवक के घर पर पहुंचे लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक और घर के लोग पड़ोसी के घर छिप गए। आरोपितों ने वहां भी हमला कर दिया। दरवाजे पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। यह देखकर ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रहा है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें