आठ किलो गांजा सहित कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
हर्रैया (बस्ती)। पुलिस ने क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल गांव के पास कुख्यात गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से गत्ते में रखा 08 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष हरैया सर्वेश राय की टीम ने यह कामयाबी हासिल की।
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभियुक्त अरविन्द कुमार उर्फ विमलेश को 08 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना हर्रैया में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अरविन्द कुमार उर्फ विमलेश पुत्र हरिशंकर ग्राम मुरादीपुर थाना हर्रैया का निवासी है। एएसपी ने बताया कि इसका निकट सहयोगी दीपक चौहान उर्फ लालू निवासी उग्रसेन नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया गया कि गांजा बेचने का कार्य वह अपने साथी दीपक चौहान उर्फ लालू के साथ करता है। जनपद बाराबंकी के भीटरिया के पास से तिवारी नामक एक व्यक्ति से लाकर बेचता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हर्रैया सर्वेश राय, एसआई सुरेश यादव, अजय कुमार यादव, राजू यादव, अनिल यादव, चन्द्रशेखर, कामरान थाना हर्रैया शामिल रहे।