स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत रवना करते बच्चे व चिकित्सक - संवाद
टिनिच। इस्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जन्मजात होंठ और तालू कटे तीन बच्चों को ऑपरेशन के लिए मंगलवार को पीएचसी सल्टौआ से सावित्री हॉस्पिटल गोरखपुर रवाना किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया ने बताया कि यह परियोजना उन छोटे बच्चों के लिए है जिनके होंठ या तालू कटे होते हैं। ऐसे बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई जाती है।
पीएचसी क्षेत्र के पुरैना की रिया, बालेडीहा की लक्ष्मी और सेम्हो के आदर्श को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। उनके साथ अभिभावक भी रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान आरबीएसके टीम के नोडल डॉ. अजय, डॉ. विकास गोंड, डॉ. अनीता गोंड, राजेश चौहान, सुनीता मिश्रा, संतोष साहनी, सरिता और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विजय चौधरी की मौजूदगी में एंबुलेंस को रवाना किया गया। डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क है और बच्चों को ऑपरेशन के बाद जरूरी देखभाल और इलाज भी अस्पताल की ओर से किया जाएगा।