बस्ती। मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को सभी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों की बैठक संभागीय निरीक्षक सीमा गौतम के कार्यालय में हुई। इस दौरान सहमति बनी कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण रियायती दरों पर दी जाएगी। जिससे वह भी व्यवसायिक वाहनों को चलाकर धन अर्जन कर सकें। आरआई सीमा ने स्कूल संचालकों को निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत सभी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों द्वारा महिलाओं को हल्के मोटर यान के प्रशिक्षण हेतु 3000 रुपये की रियायती दरों पर प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की सहमति बनी। जबकि हल्के मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक महिलाएं उपरोक्त मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों से संपर्क कर सकती है। आरआई ने महिलाओं को व्यवसायिक ड्राइविंग प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। संवाद