फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फास्टफूड के ठेलों पर बिक रहा धीमा जहर

विज्ञापन
गांधीनगर में सजी फास्ट फूड की दुकान। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मिलावटखोरी का धंधा अपने शबाब पर है। सड़क पटरियों पर सजी ठेले वाली दुकानों, होटलों और ढाबों पर परोसे जा रहे पके-पकाए खाद्य सामग्री भी शुद्धता से परे है तो घर की रसोई भी आपको सेहतमंद रखने में कारगर नहीं है।
विज्ञापन

क्योंकि दुकानों से रसोई तक पहुंचने वाले दूध, ब्रेड, खोवा, पनीर, नमकीन, दाल, तेल आदि कच्चे खाद्य सामग्री भी मिलावट जारी है। इनसे रंगा मिलाकर तैयार किए जा रहे लजीज व्यंजन आमाशय तक पहुंच रही है। यह पेट के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
बता दें कि खाद्य पदार्थों से मोटी कमाई करने वालों ने मिलावट के कई तरीके ईजाद कर लिए है। जिन सामग्रियों की खपत ज्यादा है वह मिलावटखोरों के निशाने पर आ जाता है। सामान्य लोग इसे पकड़ नहीं पाते हैं। खान पान में प्रयुक्त होने वाले अधिकांश सामग्री मिलावट के साथ बिक रहे हैं। ठेले पर बिक रही बिरयानी में चावल में रंग चढ़ा है। उसमें चटनी का प्रयोग रसायनिक कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ज्यादा दिनों तक उसके सेवन से सीधे लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। बताते हैं कि रोल में भी सोयाबीन में मिलावट करके परोसा जा रहा है। जिसे महिलाएं, युवा वर्ग बड़े ही चाव से खा रहे। मगर, असल में यह धीमा जहर है। भटूरे से लेकर पूड़ी तक छानने के लिए एक ही तेल को नियमित प्रयोग करते हैं।
चूंकि, जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष में पेट संबंधी आ रहे रोगियों में फैटी लिवर की शिकायतें बढ़ी हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह लिवर सिरोसिस के बढ़ने का संकेत है। खराब खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड्स खाने से ऐसा होता है। बताया गया कि जिला अस्पताल में चार से छह मरीज लीवर इंफेक्शन की शिकायत लिए रोजाना आ रहे हैं।
एमडी डॉ. पीएल गुप्ता के अनुसार, पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, थकान, भूख न लगना, कमजोरी, जी मिचलाना, लीवर का आकार बढ़ना, गर्दन और बाहों के नीचे की त्वचा में गाढ़े रंग का मेल जमा होना फैटी लीवर के संकेत हैं। अल्कोहलिक फैटी लीवरकी अवस्था शराब पीने वालों में होती है। गैर अल्कोहलिक फैटी लीवर शराब नहीं पीने वाले लोगों में होता है।
चावल, दूध उत्पाद में भी मिलावट : विभिन्न तरह के दूध उत्पादों में भी मिलावट का धंधा जोरों पर है। खोवा में मैदे और आरारोट की मिलावट की जा रही है। सुगंध के लिए विशेष किस्म के इत्र भी मिलाए जाते हैं। सबसे अधिक बिकने वाले पनीर कृत्रिम ढंग से बनाया जा रहा है। इसके लिए कारोबारी विशेष तरह के सफेद लिक्विड से पहले बनावटी दूध तैयार करते हैं। इस दूध में रिफाइंड ऑयल मिलाकर पनीर तैयार कर दिया जाता है।
इसी तरह बाजार में दाल और चावल भी कई किस्म के बेचे जा रहे हैं। सस्ते दर पर मिलने वाले अनाज में कंकर और पत्थर के महीन टुकड़े मिले रहते हैं। यह तो सिर्फ बानगी मात्र है इसी तरह सरसों तेल, नमकीन, ब्रेड, मक्खन आदि में भी मिलावट है।
सेहत के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थ नुकसानदेह : फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ सेहत के लिए हर दृष्टिकोण से नुकसानदेह है। सब्जियों और फलों की ताजगी के लिए इस्तेमाल होने वाले रंग या केमिकल स्वास्थ्यवर्धक नहीं है। उसका कुछ न कुछ अंश आहार के रूप में शरीर में जाता है। इससे लिवर, किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा मिलावटी अनाज में कंकर, पत्थर होते हैं।
आमाशय में पहुंचने के बाद इनका पाचन नहीं हो पाता है। जिससे यह शरीर के विभिन्न आंतरिक हिस्सों में पथरी का रूप ले लेता है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन के चलते ही लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती जा रही है।
उत्पादन कम और खपत अधिक : उत्पादन कम और खपत अधिक होने का ही लाभ धंधेबाज उठाते हैं। वे गाय-भैंस के 10 लीटर दूध के साथ पाउडर से बना दूध भी उतनी ही मात्रा में मिला देते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बीते अप्रैल तक पनीर के 27 और खोवा के 12 नमूने एकत्र किए गए।
इसमें से पनीर के तीन और खोआ के दो नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। प्रयोगशाला से मिले पनीर के दो जांच रिपोर्ट में से नमूने फेल मिले हैं। इसी तरह खोआ के मिले दो जांच रिपोर्ट में से एक नमूने की रिपोर्ट अधोमानक मिली है। इस जांच रिपोर्ट में फैट कम होने की पुष्टि हुई है।
क्रीम निकाल कर बिक्री कर रहे दूध : जानकारों के अनुसार मिलावटखोर दूध से क्रीम निकाल लेते हैं। कई मिलावटखोर पाउडर के दूध से पनीर तैयार करते हैं। पनीर और खोआ में चिकनाहट रहे इसके लिए उसमें रिफाइन या पाम ऑयल मिलाकर तैयार कर देते हैं।
मांग बढ़ने पर धंधेबाज पानी तो मिलाते ही हैं अब पाउडर से बना दूध भी बाजार में बेच दे रहे हैं। पशुपालन विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक जिले में दूध उत्पादन से ज्यादा खपत है। ऐसे में शुद्धता की गारंटी होना संभव नहीं है। यही हाल पनीर और दूध से बने खाद्य पदार्थों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें