संवाद न्यूज एजेंसी
बसती। शहर के लेकर गांव व कस्बों में स्थित शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को बोल बम का नारा गूंजता रहा।
विक्रमजोत संवाद के मुताबिक क्षेत्र के रानीगांव स्थित गोकुलेश्वर महादेव, अमोढ़ा क्षेत्र के झारखंडी, विक्रमजोत, बछईपुर सहित शिवालयों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोग बेलपत्र ,पुष्प, धतूरा व हाथों में जल से भरा पात्र लेकर भगवान शंकर के शिवलिंग पर अभिषेक कर पूजन किया।
परशुरामपुर संवाद के मुताबिक क्षेत्र के महादेवा, शृंगीनारी, मड़रिया, परशुरामपुर,जीतीपुर सहित तमाम शिव मंदिरों में सुबह ही फूल-मालाओं तथा पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गईं। मंदिरों में विद्वान पुरोहितों ने रूद्राभिषेक कराया तथा यजमान के सुखी-समृद्धशाली होने की कामना की। तमाम श्रद्धालुओं ने घर पर ही रूद्राभिषेक कर शिव को श्रद्धा समर्पित की।
लालगंज व महादेवा संवाद के मुताबिक लालगंज बाजार के बाबा मोक्षेश्वरनाथ व महादेवा बाजार के बाबा बेहिल नाथ के मंदिर पर सुबह से ही शिव भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जलभिषेक करने के लिए शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करके शिवलिंग के करीब पहुंचकर वह दूध दही गंगाजल बेल पत्र फल फूल वा शहद आदि से अभिषेक किया। पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किया गया था श्रावण मास का पहला सोमवार के चलते क्षेत्रीय शिव मंदिरों मे शिव भक्तों की भारी भीड़ रही।
बनकटी संवाद के मुताबिक थालेश्वर नाथ शिव मंदिर थाल्हापार, कोरऊ, खोरिया, बेहिल, देव कुंडा, टिकवा जोत, पुरनपुर, मथौली , रामेश्वर नाथ महादेवा, दौलतपुर, बरम बाबा के प्रांगण के शिव मंदिर सहित शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। थालेश्वर नाथ शिव मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने बताया इंडिया मार्का नल खराब था। प्रधान इंद्रेश चौधरी द्वारा बनवाया जा रहा है।
टिनिच संवाद के मुताबिक क्षेत्र के बारह छत्तर व महादेवा शिव मंदिर में बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त पहुंचे। महादेवा शिव मन्दिर के तीन तरफ व मुख्य मार्ग पर बाढ़ के पानी होने से शिव भक्तों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां के सेवक ने बताया की इस बाढ़ के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। बारह छत्तर धाम में पहुचने के लिए मुख्य मार्ग पर जल जमाव है। एहतियातन महादेवा में सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती हुई।
दुबौलिया संवाद के मुताबिक शिव मंदिर झूंगीनाथ, चक्रेश्वरनाथ, बाबा बउरहवा शिव मंदिर सबई घीसा, नयकापार, गुलौरी, रमवापुर, बेमहरी, आदि शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कलवारी संवाद के मुताबिक सरयू नदी के माझा खुर्द घाट से जल लेकर कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी, सोमेश्वर नाथ मंदिर पांऊ, महेश्वरनाथ मंदिर भोयर, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर गायघाट, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर चकदहा तथा शिव मंदिर खखोड़ा में हर हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया।