फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देहरादून से बिहार जा रही स्लीपर बस ट्रेलर से टकराई

Fri, 19 Jul 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन के लोलपुर के पास ट्रेलर से डबल डेकर बस टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक चोटिल हो गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देहरादून (उत्तराखंड) से करीब 90 यात्रियों को लेकर एक डबल डेकर बस गोरखपुर होकर बिहार जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे गोंडा जिले के कटरा चौकी क्षेत्र लोलपुर गांव के पास बस के आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस पीछे से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक दिनेश कुमार चोटिल हो गए।
हादसे के बाद बस में सवार यात्री दहशत में आ गए और चिल्लाने लगे। हादसा के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस चौकी के सुनील यादव, राजकिशोर , विपिन सिंह पहुंच गए। घायल चालक को एंबुलेंस से इलाज के लिए अयोध्या भेजवाया। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि संयोग से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ट्रेलर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें