फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुति में शिवानी प्रथम

Mon, 25 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नेताजी सुबाष चंद्र बोस मांटेसरी स्कूल बेलवाडाड़ी में नेताजी सुबाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति में शिवानी को प्रथम, अनुष्का को दूसरा और कृतिका सिंह को तीसरा स्थान मिला। इन्हें अतिथियों ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुुख्य अतिथि एएसपी वीरेंद्र यादव के साथ विशिष्ट अतिथि एआरटीओ शंकर जी सिंह ने नेताजी सुबाष चंद्र बोस और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर उद्घाटन किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना किया। अनुष्का, सुप्रिया, आकांक्षा, अदिति, शिवांगी, सोनाली के शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ..प्रेम रतन धन पायो.. गीत पर आकर्षक एकल नृत्य पेश कर चार साल के अंश ने सभी को अचंभित कर दिया। इनके अलावा सांच, कविता, अंशिका, जया, लाएबा, अनन्या, संजना, कृतिका, साक्षिता, अभय, वैभव, वायु, मानसी, समीर की प्रस्तुति भी सराही गई।

एएसपी वीरेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी सुबाष चंद्र बोस और आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले अन्य महापुरुषों के अदम्य साहस की कहानियां सुनकर इस देश का हर बच्चा बड़ा होकर सुबाष बनना चाहता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल व कामयाब भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एआरटीओ डॉ. शंकरजी सिंह ने कहा कि सुबाष चंद्र बोष का नाम सुनते ही शरीर में रोमांच उत्पन्न होने लगता है, भारत मां के इस सपूत को जितना महिमा मंडित किया जाए, कम है। चित्रांश क्लब के प्रदेश प्रवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने बच्चों की हौसला अफजाई कर उनको सुबाष जैसा बनने का आह्वान किया।

संरक्षक संतोष श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशा श्रीवास्तव, रेखा, शशि, पूनम, शमा, सारिंध्रा, अनामिका, आदर्श, संतोष श्रीवास्तव, शशिकला, एकता, सायरा खातून, गुड्डू, राजेश, अंश वरूण आदि मौजूद रहे। गायक अविनाश श्रीवास्तव की टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें