फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे से घाघरा में गिरी बुजुर्ग महिला,मौत

Mon, 19 Oct 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र में गौरिया नैन गांव के निकट घाघरा पर बने बंधे से फिसलकर गिरने से नदी में डूबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गांव के लोगों ने नदी से शव को जैसे तैसे निकाला। छावनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव की रहने वाली कैलाशपती(68) पत्नी रामदीन प्रतिदिन की तरह रविवार को भी सुबह घाघरा से सटे बने गौरिया नैन बंधे पर टहलने गई थी। सुबह सात बजे के बीच टहलते टहलते अचानक न जाने कैसे उनका पैर बंधे से फिसल गया और वह बंधे से सीधे नदी में जा गिरी।

आस पास के लोगों उन्हें गिरते देख तो शोर मचाया। जब तक लोग बंधे के नीचे पहुंचकर कैलाशपती को बचाने का उपाय करते तब तक वह नदी में डूब चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना छावनी पुलिस को दी। इधर ग्रामीणों ने नाव, लग्गी आदि के सहारे शव की खोजकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें