फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्किन एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़े

Thu, 22 Aug 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रोज आ रहे 100 से अधिक मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश और उमस भरी गर्मी से मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ रही है। चर्म विभाग की ओपीडी में एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के 100 से अधिक मरीज रेाज पहुंच रहे हैं। मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के साथ शरीर की साफ-सफाई का ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण 40 साल के उम्र के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में एलर्जी और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी और पसीने के साथ मिलकर एलर्जी और दाद हो जाता है। इससे त्वचा पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं। समय पर इलाज न होने से बैक्टीरिया और कीटाणु शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं। शरीर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। तेल का इस्तेमाल कम से कम करें। शरीर पर तेल लगाने से पसीना निकलने के रास्ते बंद हो जाते हैं। इससे त्वचा पर दाने, घमौरी और खुजली होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें