संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख श्री राम अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया ।
पहली घटना थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार की है। इसमें सोमवार को दिन में करीब 11 बजे सब्जी लादकर खड़ी पिकअप में कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार 31 वर्षीय विनोद निवासी धानेपुर गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, पिकअप के पास खड़े परशुरामपुर कस्बे के सब्जी व्यवसाय संदीप 32 पुत्र धर्मराज तथा परशुरामपुर थाना क्षेत्र के भगेलू 60 पुत्र राम सहाय गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की स्थित गंभीर देख श्रीराम अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार की है। दिन में करीब 2:00 बजे गौर थाना क्षेत्र के बदलूपुर गांव निवासी विशाल 22 पुत्र गंगाराम अपनी बाइक से थाना क्षेत्र के बैरागपुर गांव जा रहे थे। वह गोपीनाथपुर चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी कर किसी से रास्ता पूछ रहे थे। इस बीच पीछे से बाइक सवार करन तथा पट्टू लाल की बाइक से विशाल की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें विशाल को मामूली चोटें आईं तथा करन और पट्टू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। एसएचओ परशुरामपुर दिनेश चंद्र ने बताया कि किसी भी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। दुर्घटना में शामिल कार तथा बाइक को कब्जे में लिया गया है। बेलाड़ी ओवरब्रिज पर बाइक सवार घायल : नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती टांडा मार्ग पर स्थित बेलाड़ी ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नगर पुलिस को इसकी सूचना दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवर जेल रोड निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र इंद्रजीत मोटरसाइकिल से किसी कार्य से कहीं जा रहे थे। बेलाड़ी ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने इसकी सूचना फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।श