फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छह और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में रविवार को छह और लोग कोरोना से संक्रमित मिले। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं पहले से संक्रमित 14 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब भी 67 केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम हो गया है। इसके चलते अस्पतालों में भीड़ कम हुई है। अब सामान्य मरीजों को भी आसानी से भर्ती किया जा रहा है। गांवों में कोरोना टेस्ट के अलावा आरआरटी अपने-अपने इलाके में दवाओं आदि का आशा से वितरण करा रही है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका परिणाम रहा कि रविवार को 14 लोग रिकवर होकर अपने घर चले गए हैं। जिले में अब तक 585543 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 580284 की रिपोर्ट आ गई है। अब तक 568613 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11671 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 5259 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11264 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक 325 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें