फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाले गिरोह के छह गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चोरी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। ई-रिक्शा बैटरी चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का कोतवाली, वाल्टरगंज थाना, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के छह गुर्गाें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा आदि की 40 बैटरी के साथ चोरी में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद कर ली।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने से पांच थानाक्षेत्रों की आठ एफआईआर में 12 वारदात का पर्दाफाश किया गया। इस गिरोह के बदमाश चोरी की बैटरी स्थानीय स्तर पर बेचने के अलावा ज्यादा बैटरी होने पर नेपाल ले जाकर बेचते हैं।
पकड़े गए बदमाशों ने कोतवाली के हरदिया, टीबी अस्पताल के सामने और जखनी से चोरी ई-रिक्शा की बैटरी के अलावा वाल्टरगंज के हसन पंप गनेशपुर, दुबौलिया, कप्तानगंज व छावनी थाने में हुई वारदात में संलिप्तता कबूल की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शनिवार रात थाना कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी, वाल्टरगंज एसओ उमाशंकर तिवारी, एसओजी प्रभारी विकास यादव सर्विलांस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मूड़घाट पुल पर चेकिंग कर रहे थे। एक कार को पूछताछ के लिए रोका तो गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति भागने लगा। उसे और कार में बैठे अन्य तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
उसमें अभय शर्मा निवासी तुरकौलिया बरगाह थाना मुंडेरवा, अजीत शर्मा निवासी तिलकपुर थाना नगर, राजन निवासी लोहरौली थाना नगर, लतीफ निवासी नीलगांव थाना अटरिया जनपद सीतापुर शामिल थे। तलाशी में इनकी कार से छह बैटरी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने त्रिवेणीनगर लखनऊ के कान्हा शुक्ला उर्फ आर्यन और नगर थाने के बढ़नी निवासी सुभाष चंद्र के बारे में बताया। उसे टीम ने रात करीब 01:20 बजे शहर के चांदमारी से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 34 बैटरी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें