फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह की मौत, 132 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छह की मौत, 132 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 64 और लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज में छह लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर पहले से संक्रमित 132 ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में कोरोना के एक्टिव केस 761 हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 286 लोगों की जान जा चुकी है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसके चलते अस्पतालों में भीड़ कम हुई है। अब सामान्य मरीजों को भी आसानी से भर्ती किया जा रहा है। कोविड-19 के चलते जरूरी को छोड़कर सभी ऑपरेशन और ओपीडी पर रोक है। इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना के इलाज के लिए जिले में ओपेक चिकित्सालय कैली के अलावा दो निजी चिकित्सालयों को भी संबद्ध किया गया है। गांवों में कोरोना टेस्ट तथा बाहर से लौटने वालाें के नमूने लिए जा रहे हैं। आरआरटी अपने-अपने इलाके में दवाओं आदि का आशा से वितरण करा रही है। स्थिति धीरे- धीरे सामान्य होने लगी है। इसका परिणाम रहा कि शनिवार को 132 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 481306 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। उनमें से 478937 की रिपोर्ट आ गई है। अब तक 467590 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11347 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2369 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 10229 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें